फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म नंबर 2 पर बैठे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेलवे डाक्टर को मौके पर बुलाया। डाक्टर ने बुजुर्ग को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जीआरपी अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक मूलरूप से चंडीगढ़ का रहने वाला था और पत्नी के साथ बिहार जाने के लिए शुक्रवार सुबह स्टेशन पर आया था। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। रेलवे डाक्टर ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 71 वर्षीय अब्दुल हमीद निवासी हल्लो माजरा चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। शव आगामी कार्रवाई के लिए छावनी जीआरपी थाना के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें