फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से हमला कर मां-बेटे को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन लेने के लिए घर से बाहर निकले युवक पर आधा दर्जन युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जैसे ही युवक के माता-पिता ने अपने बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह भी बाहर आए। बीच- बचाव का प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों में से ही एक युवक ने ईंट से युवक की मां पर हमला कर दिया। इस बीच आस-पड़ोस के लोगों को इकट्ठे होते देखकर हमलावर वहां से भाग गये। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक की मां मंजू ने बताया कि उसका लड़का राशन लेने के लिए घर से निकला था। जब वह थोड़ी दूर पहुंचा तो लाठी-डंडों से लैस आधा दर्जन युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। जब उन्हें बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह भी बाहर आ गई। बेटे को हमलावरों से छुड़वाते समय एक युवक ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। घायलावस्था में उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें