फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर गडांसी व तेजधार हथियार से हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल दोस्त को देखने जा रहे बाइक सवार स्कूल ड्राइवर पर हमलावरों ने गंडासी, कृपाण व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल केे छुड़ाने आए ताऊ के बेटों पर भी आरोपी हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में जगरुप सिंह ने बताया कि वह गांव पिलखनी का निवासी है और प्राइवेट स्कूल समलेहडी की बस पर ड्राइवर है और गांव के ही संग्राम सिंह ने 2015 में उसके चाचा की लड़की के साथ छेड़खाड़ की थी। जिस पर उन्होंने संग्राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था और बाद में उन दोनों का राजीनामा हो गया था। लेकिन संग्राम सिंह उसके व परिवार के साथ रंजिश रखने लगा था। कुछ दिन पहले उसके दोस्त दया सिंह निवासी पिलखनी का एक्सीडेंट हो गया था जिसे देखने के लिए वह 29 जुलाई की रात सात बजे अपने गांव के सतविंद्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घायल दयासिंह के घर मिलने जा रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव की गली से गुजरते आगे पहुंचे तो गांव का संग्राम सिंह, मुन्ना राणा, मन्नी राणा, बिल्ला, विभु, सन्नी बनिया, नीरज पंजाबी व धीरज पंजाबी ने गंडासी, कृपाण व डंडे से हमला कर दिया। इस शिकायत के बाद साहा पुलिस ने संग्राम सिंह, मुन्ना राणा, मन्नी राणा, बिल्ला, विभु, सन्नी बनिया, नीरज पंजाबी व धीरज पंजाबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें