फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साइकिलिंग कर रहे व्यक्ति को क्रेटा कार ने मारी टक्कर, महिला चालक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। देहरादून से अपने साथियों के साथ साइकिलिंग कर अंबाला आए व्यक्ति को क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उत्तराखंड के श्यामपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने क्रेटा कार चालक सिरमौर के नाथा गांव निवासी तनवी पर लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नारायणगढ़ थाना पुलिस को तहरीर देते हुए उत्तराखंड के श्यामपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह हिंदुस्तान नेशनल ग्लास कंपनी में ठेकेदार है। उनका साइकिलिंग ग्रुप 16 अगस्त को देहरादून से अंबाला गया था। वह वापसी में नारायणगढ़ से काला आम्ब के सामने श्याम ढाबे के पास पहुंचे तो अचानक क्रेटा गाड़ी ने टक्कर मार दी। महिला कार चालक की टक्कर लगने के बाद वह गिरकर गंंभीर रूप से चोटिल हो गए, तभी अन्य साथियों की मदद से एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें