जटवाड़ गांव स्थित आंबेडकर भवन में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट अंबाला के पदाधिकारी मुख्यातिथि पूर्
अंबाला सिटी। जटवाड़ गांव स्थित आंबेडकर भवन में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट अंबाला की ओर से पहला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी अंबाला के सहयोग से किया गया। इस सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी और विशिष्ट अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा दान है, जो सिर्फ मनुष्य ही मनुष्य को दे सकता है। उन्होंने श्री श्याम सेवा ट्रस्ट अंबाला और रेडक्रॉस और नागरिक अस्पताल से डॉ. प्रवीन और उनकी टीम की सराहना की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री पम्मी, राजकुमार रविदास मंदिर कमेटी प्रधान, जटवाड़ गांव के सरपंच सोनी, नायब सिंह व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश चोपड़ा व संचालन दीपक बंसल ने किया। इस अवसर पर श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों राकेश चोपड़ा, नरेंद्र सिंह ढींडसा, राजीव कुमार, गुलशन राणा, रवि कांत और रोहित सिंहल ने सभी रक्तदाता, रेडक्रॉस टीम, स्वयंसेवकों और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।