फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala : कालका-शिमला रेल लाइन ब्रिज के नीचे दरार... बिगड़ा संतुलन, आज 14 ट्रेनें रद्द

Sun, 23 Jun 2024 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला

सार

इससे रेल ब्रिज का संतुलन बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया और उन्हें शनिवार के लिए रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेल सेक्शन के ब्रिज नंबर 800 के नीचे से मिट्टी दरकने से दरार आ गई। यह हादसा रेल सेक्शन के किमी नंबर 92-6/7 के पास मलबा और पत्थर खिसकने की वजह से हुआ। इससे रेल ब्रिज का संतुलन बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया और उन्हें शनिवार के लिए रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


इससे कालका स्टेशन पर टॉय ट्रेनों के इंतजार में खड़े सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, रेलवे ने तीन ट्रेनों का संचालन कालका से तारादेवी तक कर दिया था। लेकिन इन ट्रेनों के संचालन से शिमला जाने वाले यात्रियों को राहत नहीं मिली और वो घंटों इंतजार के बाद टैक्सियों  से शिमला की तरफ रवाना हुए। मिट्टी खिसकने के बाद क्षतिग्रस्त पुल पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया। पुल को कोई क्षति न हो, इसके लिए बीच में एक लोहे का बेस तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें