फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इलेक्ट्रिक एसी बसों के आगमन की तैयारी पूरी, संचालन से पहले अधिकारी लेंगे टेस्ट रन

विज्ञापन
अंबाला शहर बस स्टैंड पर रोडवेज द्वारा तैयार किया इलेक्ट्रिक एसी बसों के लिए बेस
विज्ञापन
अंबाला। एक से दो सप्ताह में इलेक्ट्रिक एसी बसों के आने की उम्मीद है। इन बसों के आगमन के लिए रोडवेज के अधिकारियों की ओर से लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

अंबाला की सड़कों पर इलेक्ट्रिक एसी बसों के संचालन से पहले रोडवेज के अधिकारी इनका टेस्ट रन लेंगे। इसके बाद ही यह इलेक्ट्रिक एसी बसें अंबाला की सड़कों पर दौड़ेंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देंगी।
चार रूटों पर होगा संचालन
जैसे ही अंबाला में इलेक्ट्रिक एसी बसें आएगी इन बसों का चार रूटों पर संचालन होगा। इसमें पहला रूट अंबाला सिटी से अंबाला कैंट वाया मॉडल टाउन, इसी तरह से वापसी में अंबाला कैंट से वाया माॅडल टाउन होते हुए अंबाला सिटी जाएंगी। दूसरा रूट अंबाला सिटी से अंबाला कैंट होते हुए साहा और वापसी में साहा से अंबाला कैंट होते हुए अंबाला सिटी, तीसरा रूट अंबाला सिटी से अंबाला कैंट होते हुए जीरकपुर और वापसी में जीरकपुर से अंबाला कैंट होते अंबाला सिटी। चौथा रूट अंबाला सिटी से बलदेव नगर होते हुए अंबाला कैंट और वापसी में अंबाला कैंट से बलदेव नगर होते हुए अंबाला सिटी आएंगी।
विज्ञापन

बसों का किराया नहीं हुआ फाइनल
अंबाला में चलने वाली इलेक्ट्रिक एसी बसों का किराया अभी तक फाइल नहीं हुआ है। रोडवेज अधिकारियों की ओर से अंबाला में कहां कहां और कितने किलोमीटर तक चलेंगी। इलेक्ट्रिक एसी बसों के किलोमीटर बनाकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में भेज दिए गए हैं। जल्द ही मुख्यालय से इलेक्ट्रिक एसी बसों के किराए की लिस्ट आ जाएगी और किराया भी फाइनल हो जाएगा। अंबाला में जैसे ही इलेक्ट्रिक एसी बसों का आगमन होगा। इसके बाद रोडवेज अधिकारी तुरंत ही बस को अंबाला की सड़कों पर चलाकर रन टेस्ट लेंगे। जिससे देखा जाएगा कि बस मुड़ने में कोई दिक्कत नहीं आ रही हो, किसी रूट पर बस की ऊंचाई को लेकर तो दिक्कत नहीं आ रही, चारों रूट पर बस चल सकती है या नहीं , कहीं किसी रूट पर बस चलने कोई परेशानी तो नहीं आ रही। वहीं अंबाला में पहले चरण में पांच इलेक्ट्रिक एसी बस आएंगी।
एक सप्ताह क भीतर स्थापित होगा चार्जिंग सेटअप
अंबाला सिटी बस स्टैंड पर रोडवेज विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक एसी बसों के लिए टांसफार्मर, बिजली मीटर और पैनल स्थापित कर दिया गया है। अब इस जगह पर जेवीएम कंपनी के पदाधिकारी एक सप्ताह के भीतर चार्जिंग सेटअप स्थापित करेंगे। इससे इलेक्ट्रिक एसी बसों को चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें