फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़-कुराली बधौली मार्ग स्थित गांव हड़बौन चौक के निकट एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायल महिला को उपचार के लिए शहजादपुर के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उसे अंबाला व फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में सुरेश कुमार निवासी यासीन माजरी जिला यमुनानगर ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। उसके अनुसार 17 मई को वह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ बाइक पर गांव जड़ौत की ओर से आ रहा था। शाम करीब पांच बजे हड़बौन चौक पर पहुंचा तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में आते मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौका देख कार चालक अपनी कार को वहां से लेकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार का नंबर उसने नोट कर लिया था। नारायणगढ़ पुलिस ने सुरेश कुमार के बयान पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें