फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने तीन दुकानें सील की, संपत्ति कर शाखा ने वसूले 3.25 लाख

विज्ञापन
अंबाला शहर में नगर निगम कर्मचारी दुकान को सील करते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नगर निगम की संपत्ति कर व किराया शाखा ने कपड़ा मार्केट में किराया व एरियर जमा न करवाने पर तीन दुकानों पर सील लगा दी। दूसरी ओर संपत्ति कर शाखा की टीम ने संपत्ति के मालिक से 3.25 लाख रुपये रिकवर किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की ओर से कर व किराया वसूली के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को निगम की दोनों टीमों की ओर से यह कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि सभी बड़े बकाएदार की लिस्ट तैयार कर ली गई है। जिनकी दुकानें सील की गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द किराया जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। उसके बाद ही दुकानों को खोला जाएगा। वहीं, जिन दुकानदारों व संपत्ति के मालिकों ने किराया व कर नहीं दिया है, उनके खिलाफ भी अब तेजी के साथ कार्रवाई की जा रही है। जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें