फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर न देने पर निगम ने सील की फैक्टरी और सात दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने लंबित संपत्ति कर को लेकर आठ दुकानों सहित एक फैक्टरी को सील कर दिया। वहीं एक दुकानदार ने मौके पर ही संपत्ति कर का चेक देकर दुकान को सील होने से बचा लिया। मंगलवार की शाम को नगर निगम टीम ने सुरक्षा के बीच दुकानों को सील करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई चार अलग-अलग जगह पर की गई।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई मनमोहन नगर में की गई। यहां एक फैक्टरी को सील किया गया। फैक्ट्री पर लगभग चार लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था। जो बार-बार नोटिस देने के बाद भी मालिक द्वारा जमा नहीं कराया गया। दूसरी कार्रवाई मीना बाजार में की गई। यहां वल्लभ निकेतन में बनी सात दुकानों पर कार्रवाई की गई। इन दुकानों पर भी संपत्ति कर के तहत लगभग 4.50 लाख रुपये बकाया थे। इस दौरान दुकान मालिक ने विरोध भी किया, लेकिन टीम ने सील लगाकर कार्रवाई पूरी की।
तीसरी कार्रवाई नारायणगढ़ रोड पर बने एक सर्विस सेंटर पर की गई। इस सर्विस सेंटर पर भी लगभग चार लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था। चौथी कार्रवाई मंजी साहिब के पास मिक्सी की दुकान पर की गई। यहां भी एक दुकान पर लगभग 4.66 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था, जो दुकानदार ने मौके पर ही टीम को चेक के तौर पर जमा करवा दिया। मौके पर मौजूद नगर निगम कर शाखा के अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि संपत्ति कर जमा न करवाने वाले दुकानदारों पर आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें