फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 18 नए संक्रमित गृहमंत्री ने फिर दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने तीसरी बार कोरोना को मात दी। वहीं, शुक्रवार को कुल 18 नए संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या 119 हो गई है। नए मामले कैंट, सिटी, चौड़मस्तपुर, मुलाना और बराड़ा से सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। उधर, बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज 22 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बुधवार को सैंपल की जांच के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। रिपोर्ट आते ही मंत्री अनिल विज सीधा चंडीगढ़ रवाना हो गए, जहां अपने कार्यालय का काम निपटाया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.39 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 805425 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 56 हजार 101 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 62 हजार 482 लोगों को पहली और 10 लाख 35 हजार 242 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें