अंबाला सिटी। अंबाला में कोरोना से संक्रमित एक 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दिवंगत बुजुर्ग शुगर और थायराइड से पीड़ित था। अंबाला जिले में सोमवार को 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में तीन छात्र और 12 से 18 साल की उम्र के छह किशोर और एक कर्मचारी भी शामिल है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना से संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अंबाला छावनी निवासी यह बुजुर्ग शुगर और थायराइड से पीड़ित था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। जिले में सोमवार को 41 मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30341 हो गई है। सोमवार को मिले संक्रमितों में तीन स्कूली छात्र और 12 से 18 साल आयु वर्ग के छह किशोर और एक कर्मचारी भी शामिल है। संक्रमितों में 14 ऐसे लोग हैं जिन्होंने कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो मरीजों को डिस्चार्ज किया है। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 29658 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 510 हो गई है। 173 केस सक्रीय हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगो से पूरी तरह से सख्ती बरतने का आग्रह किया जा रहा है।
कहां से कितने संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को अंबाला शहर से 21 नए मामलों की पुष्टि हुई । अंबाला छावनी से नौ, चौडमस्तपुर से सात, शहजादपुर से एक, मुलाना से तीन मामलों की पुष्टि हुई है।
यह है कोरोना सैंपलिंग की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेजी के साथ कोरोना सैंपलिंग का काम किया जा रहा है। विभाग की ओर से 745708 कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 661089 सैंपल आरटीपीसीआर के माध्यम से लिए गए हैं। 81335 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। विभाग ने सोमवार को भी कुल 2174 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
कोट
विभाग की ओर से पूरा इंतजाम किया गया है। आज से 15 से 18 साल के किशोरों को भी टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।