फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि, पांच हुए सक्रिय मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चार दिन से कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हो रही है। बुधवार को एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। छावनी निवासी 50 वर्षीय पुरुष को खांसी जुकाम की समस्या था। इसके बाद सैंपल लिया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखकर परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं सक्रिय मामले भी बढ़कर पांच हो गए हैं।
विज्ञापन

नया मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 40 हजार 763 हो गई है। राहत की बात यह है कोरोना परिवार सदस्यों में नहीं फैल रहा है। इस कारण नए मामलों में अभी कमी है। कोरोना के कारण 542 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग की ओर से सैंपल लेने का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। बुधवार को 205 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 20 लाख 71 हजार 949 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इनमें 10 लाख 44 हजार 562 लोगों को पहली और 10 लाख 07 हजार 117 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं कुल 20 हजार 270 को बूस्टर डोज लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें