फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों के लिए सुविधा, तीन दिन चलेगी सरहिंद से सहरसा और अंबाला के बीच स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर यूपी और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। यात्रियों को खड़े होकर ही ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने सरहिंद-सहरसा के बीच आरक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04598 सरहिंद-सहरसा त्योहार स्पेशल 5, 6 एवं 7 नवंबर को सरहिंद रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। सरहिंद से ट्रेन दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सायं 7.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04597 सहरसा-अंबाला त्योहार स्पेशल 6, 7 एवं 8 नवंबर को सहरसा से रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। मार्ग पर यह त्योहार स्पेशल ट्रेन राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया तथा एस बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी सिर्फ अंबाला कैंट स्टेशन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें