फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्कूल के एनुअल फंक्शन को लेकर विवाद, मुस्लिम वेशभूषा में बच्चों ने किया डांस; हिंदू संगठनों का हंगामा

Mon, 29 Dec 2025 01:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

हरियाणा के अंबाला में स्कूल के वार्षिकोत्सव को लेकर विवाद हो गया। समारोह में बच्चों ने मुस्लिम वेशभूषा में ईद के गाने पर नृत्य किया जिसको लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों को एक एक्ट के दौरान मुस्लिम वेश-भूषा पहनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को इसके विरोध में हिंदू संगठन एकजुट हो गए। सनातन टास्क फोर्स के सदस्यों ने इसको लेकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती 

इस विरोध को देखते हुए स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रही। हालांकि हिंदू संगठनों व स्कूल प्रिंसिपल के बीच काफी देर मामले को लेकर वार्ता चली। सनातन टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी राम शर्मा ने कहा कि वार्षिकोत्सव में हिंदू बच्चों को मुसलमान बनाकर एक्ट पेश करना सरासर गलत है। 

विज्ञापन

स्कूल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
प्रिंसिपल बोले- हमारा हो गया समझौता 

बैठक के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि हमारा समझौता हो गया है। इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर किसी धर्म विशेष को चोट पहुंचाना हमारा उद्देश्य नहीं था। आगे से ऐसे कार्यक्रमों को लेकर ध्यान रखा जाएगा। 

क्यों हुआ विवाद?

बता दें कि भारतीय पब्लिक स्कूल में तीन दिन पहले वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान दो मिनट के एक्ट में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के एक गाने पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी थी जिसमें हिंदू बच्चे मुस्लिम वेशभूषा में नजर आ रहे थे। इसका एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद इसको लेकर विवाद हुआ। यह गाना ईद को लेकर था जिसके बोल थे "अस्सलाम वालेकुम अस्सलाम ईद का है यारों यह पैगाम" जैसे ही यह वीडियो हिंदू संगठनों तक पहुंचा तो मामले ने और तूल पकड़ लिया। हिंदू संगठनों ने स्कूल के बाहर जय बजरंगबली, जय श्रीराम और भारत माता जय के नारे लगाए। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और मामला सुलझ गया। क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव रहा, लेकिन समझौते के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें