अंबाला। दिल्ली से लेह तक जाने के लिए यात्री निकट भविष्य में ट्रेन से यात्रा पूरी कर सकेंगे। इसके लिए अंबाला मंडल की ओर से भानुपली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है जो कि 55 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इस परियोजना के तहत 62.60 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। पंजाब के हिस्से में 14 किमी तो हिमाचल में 49 किमी लंबी रेल लाइन बिछेगी। रेलवे लाइन को बिछाने में 6753.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे लाइन के निर्माण में दिसंबर 2023 तक 4477 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। लंबित कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक हजार करोड़ रुपये जारी किए थे। वहीं तीसरी किश्त के तहत रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1700 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
गौरतलब है कि रेल लाइन परियोजना 2019 में तैयार की गई थी। पर्यटन और सामरिक दृष्टि से भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी। यह रेललाइन अंबाला-सरहिंद-ऊना रेलवे लाइन पर मौजूद भानुपली रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के बरमाणा तक जुड़ेगी। इस रेल लाइन पर 20 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है जो कि 25 किमी तक लंबी हैं। इसके अलावा छह किलोमीटर के 24 पुल और दो किलोमीटर के दो पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है।
इस रेल लाइन के अंतर्गत पांच मुख्य रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। एक पंजाब के थुरल में तो बिलासपुर जिला में चार धरोट, जगातखाना, बिलासपुर और बरमाणा में बनाए जाएंगे, वहीं भानुपली से बिलासपुर रेल लाइन निर्माण के बाद अगले चरणों में बिलासपुर से मंडी करीब 30 किलोमीटर, मंडी से मनाली करीब 180 किलोमीटर, मनाली से उपशी 380 किलोमीटर, उपशी से लेह 45 किलोमीटर और लेह से सशेरथांग सैन्य लिंक 13 किलोमीटर तक रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा।
वर्जन
भानुपली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन देश के लिए एक मिसाल होगी। आने वाले समय में इस रेल लाइन का लिंक लेह तक हो जाएगा जो कि पर्यटन व सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगी। 6753.42 करोड़ की लागत से 62.80 किमी लंबा ट्रैक बिछाया जा रहा है। इसका 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है व लंबित कार्य को भी जल्द पुरा करने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
कुरुक्षेत्र। कान्हा को घर लेकर जाना है---- जन्माष्टमी पर्व पर दुकान पर रखे भगवान श्री कृष्ण के