अंबाला सिटी। शहर की प्रमुख थोक कपड़ा बाजार में कंक्रीट सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। यह सड़क अग्रसेन चौक से हनुमान मंदिर तक बनाई जाएगी। इससे व्यापारियों और ग्राहकों को लंबे समय से चली आ रही सड़क और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
मेयर अक्षिता सैनी और वार्ड नंबर-11 की पार्षद कविता सैनी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर विकास कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल भी मौजूद रहे।
अंबाला का यह कपड़ा बाजार हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली सहित कई राज्यों से हजारों व्यापारियों और ग्राहकों को आकर्षित करती है। यहां की सड़कों की खराब स्थिति और जलभराव एक बड़ी समस्या है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। कंक्रीट सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा। इससे जलभराव की समस्या में भी कमी आएगी।
मेयर अक्षिता सैनी का व्यापारी कार्यक्रम में स्वागत करते हुए। प्रवक्ता