फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारी ने साइट से चुराया सरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में सहायक पद पर तैनात कर्मचारी साइट से ट्रैक्टर व ट्राली में सरिया लोड कर अपने घर ले गया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के सहायक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर अंबाला शहर पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर चार करनाल निवासी सौरभ शर्मा ने बताया वह छह साल से गर्ग एंड कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर नौकरी करता है। उसकी कंपनी की ओर से लखनौर साहिब में वैटरनी अस्पताल का काम किया जा रहा है। इसकी देख-रेख की जिम्मेदारी उसके साथ काम करने वाले विनोद कुमार की है। जोकि कंपनी में सहायक के तौर पर नौकरी कर रहा है। उसकी कंपनी का एक और प्रोजेक्ट आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र भी है, जहां वह स्वयं निगरानी करता है।
उन्होंने अपने एक साथी को लखनौर साहिब साइट पर भेजा था। जिसने मौके पर पहुंचते हुए बताया कि साइट से ट्रैक्टर-ट्राली में सरिया लोड किया जा रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि ट्रैक्टर व ट्राली विनोद चोरी कर के अपने निवास स्थान शाहाबाद ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें