फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का गलत मुकदमा दर्ज कराया गया : विनोद शार्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा, पार्टी मेयर पद की प्रत्याशी शक्ति रानी और अन्य के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज हुए मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि भाजपा नेता संदीप सचदेवा डराकर, दबाकर, पुलिस और सरकारी तंत्र का प्रयोग कर पाटी प्रत्याशी को चुनाव जिताना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का फायदा उठाकर मुझ पर और हमारी मेयर प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा पर गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कर डराने का काम किया गया है, लेकिन हम अंबाला के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं और डरने वाले नहीं हैं। यदि पुलिस ने तीन दिन के अंदर स्पष्ट नहीं किया गया कि यह मामला झूठा है तो केस दर्ज करवाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विनोद शर्मा ने कहा कि हमने वार्ड नंबर 18 गांव सौंडा के संदीप सचदेवा को परिवार के साथ पार्टी ज्वाइन कराई थी। हमारी तरफ से न तो एडवोकेट संदीप सचदेवा कहा गया और न ही भाजपा के चुनाव संयोजक संदीप सचदेवा कहा गया। फिर भी एडवोकेट संदीप सचदेवा ने झूठी शिकायत देकर हमारे खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। यही नहीं जिसने हमारी पार्टी को ज्वाइन किया है उस संदीप सचदेवा को डराया धमकाया जा रहा है। इस संबंध में गांव सौंडा के संदीप सचदेवा ने चुनाव आयुक्त को शिकायत भी दे दी है।
यदि विनोद शर्मा या उनकी पार्टी ने कुछ गलत नहीं किया तो वह क्यों डर रहे हैं। मैंने पुलिस को तथ्यों सहित शिकायत दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। यदि विनोद शर्मा और उनके प्रत्याशी सही हैं तो पुलिस जांच होने दें। पुलिस की जांच में यदि वह निर्दोष पाए जाते हैं तो ठीक है वरना पुलिस कार्रवाई करेगी। - संदीप सचदेवा, भाजपा चुनाव संयोजक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें