सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला में स्थापित सरकारी अस्पताल में मॉलिक्यूलर लैब में सबसे अधिक सैंपल टेस्ट करने वाली प्रदेश की पहली लैब बन गई है। जहां अभी तक ढेड़ लाख से अधिक कोरोना के सैंपलों की जांच हो चुकी है।
बता दें कि अंबाला के पॉलीक्लीनिक में स्थापित की गई मॉलिक्यूलर लैब में अंबाला ही बल्कि आस पास के जिलों के भी सैंपल आते रहे हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार तक अंबाला से 1 लाख 75 हजार 993 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 1 लाख 37 हजार 263 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर से की जा चुकी है। तो वहीं 38 हजार 730 सैंपलों की जांच एंटीजन किट से की जा चुकी है। अंबाला जिले में बुधवार को कुल 34 मामले कोरोना संक्रमण के सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 11 हजार 313 पहुंच गई है। तो वहीं 27 मरीज उपचार लेकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद अंबाला में कुल ठीक होने वालों का आंकड़ा 10 हजार 917 तक पहुंच गया है। वहीं इस समय 253 मरीज ऐसे हैं। जिनका इलाज चल रहा है। अंबाला सिटी में 14, अंबाला कैंट में 5, शहजादपुर में 4, मुलाना में 4, बराड़ा में 1, नारायणगढ़ में 1, चौड़मस्तपुर में 5 संक्रमित मिले हैं। जबकि अभी तक 143 कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं।