फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच भी पसीना बहा कर रहे खिलाड़ियों को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। खेलो इंडिया की तैयारी को लेकर जितनी मेहनत खिलाड़ी कर रहे हैं, उतना ही पसीना कोच भी मैदान में बहा रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार करने और वह खेलो इंडिया की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंबाला का नाम रोशन करें कोच इसके लिए तैयारी करा रहे हैं। कोच की ओर से खिलाड़ियों की रविवार को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से उन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिनका चयन खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। कोच का कहना है कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक मेडल हासिल करना है। इसके लिए उनकी ओर से अधिक मेहनत की जा रही है ताकि हरियाणा का नाम राष्ट्रस्तर पर रोशन कर सकें।
विज्ञापन

हर संभव प्रयास
हमारी ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों पर अतिरिक्त समय लगा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और अधिक बेहतर किया जा सके।
- नवीन, कोच।
ताकि अधिक मेडल लाएं
खिलाड़ियों के खेल सुधार के लिए मेहनत कराई जा रही है। बड़ी प्रतियोगिता होने के कारण खिलाड़ियों पर विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए हमारे अधिक से अधिक मेडल लाएं।
विज्ञापन

- परमजीत सिंह, कोच।
कमी न रह जाए
खेलो इंडिया इस बार यह हरियाणा में हो रहा है इसलिए यह बड़ा इवेंट हो गया है। ऐसे में खिलाड़ियों पर अधिक मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ियों की तैयारी में थोड़ी भी कमी न रहे और वे बेहतर प्रदर्शन करें।
- कविता, कोच।
पूरी तरह से गंभीर
खेलो इंडिया को लेकर सभी कोच पूरी तरह से गंभीर हैं। सभी कोच अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक मेडल अंबाला की झोली में आएं। रविवार को भी अभ्यास जारी है।
- संदीप कुमार, कोच।
कुछ ही दिन शेष
खेलो इंडिया प्रतियोगिता को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। उससे पहले ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर बिता खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के लिए तैयार कर रहे हैं। यह तैयारी ऐसे ही जारी रहेगी।
विज्ञापन

-सतपाल छाबड़ा, कोच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें