फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: सीएम सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, जाना हाल, मंत्री के पांव में है फ्रैक्चर

Sat, 21 Jun 2025 04:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

कैबिनेट मंत्री अनिल विज को लगभग एक माह पहले पांव में चोट लग गई थी। जांच में पांव में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल मंत्री बेड रेस्ट पर हैं। सीएम सैनी ने अंबाला में मंत्री का हाल-चाल जानने पहुंचे थे। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सीएम सैनी ने मंत्री अनिल विज का जाना हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार दोपहर को अंबाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। वहीं,  उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।  इस दौरान मुख्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री के शास्त्री कॉलोनी आवास पर पहुंचने पर मंत्री अनिल विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज के अलावा रिटायर विंग कमांडर एसडी विज, गौरव विज, शुभम विज व अन्य परिवार सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।  गौरतलब है कि ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रेक्चर की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

एक माह पहले लगी थी चोट

कैबिनेट मंत्री अनिल विज को लगभग एक माह पहले पांव में चोट लग गई थी। चोट की परवाह किए बिना उन्होंने निरंतर विकास कार्यों का जायजा लिया और चंडीगढ़ सचिवालय व अन्य स्थानों पर अपने विभाग की बैठकों में वह सक्रिय तौर पर हिस्सा लेते रहे। पांव में दर्ज के बावजूद उन्होंने अंबाला छावनी में बाढ़ प्रबंधों का लगातार सात घंटे तक जायजा भी लिया और जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान उन्होंने पांव में दर्द को लेकर चिकित्सकों की सलाह पर दवाएं भी लीं। मगर जब दर्द बढ़ गया तो उन्होंने शुक्रवार को एक्स-रे करवाया। डॉक्टरों ने पांव के अंगूठे में फ्रैक्चर बताया है और उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Haryana: मंत्री अनिल विज के एक महीने से था पैर के अंगूठे में दर्द, जांच कराने पर हेयरलाइन फ्रेक्चर निकला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें