फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खाद स्टोर पर सीएम फ्लाइंग की टीम का छापा, स्टॉक जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला/ बराड़ा। सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को अधोया रोड पर एक खाद स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम को यहां डीएपी का स्टॉक कम मिला और यूरिया क्षमता से अधिक पाई गई। सीएम फ्लाइंग विभाग ने सुबूतों को एकत्रित कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है।
इन दिनों खाद की किल्लत बनी हुई है किसान खाद और डीएपी को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं। फसली बुआई सीजन में किसानों को खाद और डीएपी की काफी जरूरत पड़ रही है। वहीं, खाद के स्टॉक की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग भी एक्टिव मोड में नजर आ रही है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह 11 बजे के करीब सीएम फ्लाइंग की टीम सब इंस्पेक्टर परविन्द्र कुमार की अगुवाई में बराड़ा पहुंची। जहां अधोया रोड पर अनाज मंडी गेट के पास चमन खाद स्टोर की जांच की। इंस्पेक्टर परविन्द्र सिंह ने बताया कि इस दौरान टीम ने खाद और डीएपी के स्टॉक की जांच की। उन्होंने बताया कि इस दुकान पर 150 बैग डीएपी के आए थे, जिनकी मशीन में एंट्री नहीं की गई। मौके पर 150 में से केवल 98 बैग मिले यानि 52 बैग गायब थे। वहीं यूरिया के ऑनलाइन इन्द्राज में 155 बैग होने चाहिए थे, लेकिन जांच में 875 बैग मिले, जिनमें फर्म के संचालक ने 455 कट्टों की जानकारी दे दी लेकिन 420 बैग अतिरिक्त कहां से आए यह नहीं बता सके। सीएम फ्लाइंग टीम के साथ कृषि विभाग से डॉ. जगमोहन सिंह और डॉ. सिमरन भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस संबंध में डॉ. जगमोहन सिंह ने बताया कि स्टॉक की अनियमितता के बारे में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की तरफ से स्टोर संचालक को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग की टीम में एएसआई जनक, हैड कांस्टेबल बलजिन्द्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें