अंबाला सिटी। धूलकोट में तेंदुआ को लेकर अभी भी चर्चा बनी हुई है। वीरवार को सुबह एयरफोर्स से किसी ने परिसर के भीतर तेंदुआ होने की सूचना दी। इसके बाद बिना समय गवाए वन्य प्राणी विभाग की टीम तेंदुओं को पकड़ने वाला सामान लेकर एयरफोर्स स्टेशन में पहुंच गए।
यहां पर सबसे पहले वन्य प्राणी विभाग की टीम ने टावर नंबर 17 के पास जाकर मौका मुआयना किया। इसके बाद सुरक्षाबलों से भी बात की पर तेंदुआ होने की सूचना अफवाह निकली। इसके बाद टीम के सदस्य धूलकोट में हर्बल पार्क में बीते तीन दिनों से एक ही स्थान पर पिंजड़ा रखा हुआ था। पिंजड़े की जगह को बदला गया। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक तेंदुए ने तो किसी पर हमला किया है तो न ही ऐसा कोई जानवर दिखा है। संवाद