फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे से लापता युवक का लगा सुराग, पुलिस की टीमें गजियाबाद के लिए रवाना000

विज्ञापन
विज्ञापन
लार्ड महावीर पब्लिक स्कूल में 12 वीं कक्षा के जिस छात्र के लापता होने के बाद कपड़े और जूते नहर किनारे मिले थे। उसको सुराग 30 घंटे बाद लग गया है। जिसके लिए पुलिस गाजियाबाद रवाना हो गई है। इस छात्र ने लापता होने के बाद अपने एक दोस्त को संदेश भेजा था और उसके बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। नेटवर्क में नहीं आने के कारण उसका सुराग नहीं लगा। परिवार और पुलिस ने उस समय राहत की सांस ली जब लापता हुए छात्र के गाजियाबाद में होने की सूचना मिली। महेश नगर थाना पुलिस और परिजन छात्र को लेने के लिए गाजियाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। गत दिवस लापता हुए गांव मुनरेहड़ी निवासी लॉर्ड महावीर पब्लिक स्कूल के छात्र अरमान की पुलिस करीब 30 घंटों से तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

लापता छात्र के पिता पुलिस महकमे में सिपाही के पद सेवारत है। सिपाही गांव मुनरेहड़ी निवासी ओंकार सिंह ने महेश नगर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी थी।
महेश नगर थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस को छात्र के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से सोमवार से ही पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। बता दें कि पुलिस ने गोताखोर की मदद से इस्माइलपुर नहर व उसके आसपास भी सर्च अभियान चलाया। पुलिस को पहले छात्र की वर्दी और जूते मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें