फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसे मेघ, सड़कें हुईं जलमग्न, 60.8एमएम बारिश

विज्ञापन
Clouds rained, roads were submerged, 60.8 mm of rain - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। झमाझम बारिश एक बार फिर अंबालावासियों के लिए आफत बन गई। रविवार की सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक लगातार होती रही। जिससे चोरों तरफ पानी ही पानी हो गया। ट्विनसिटी की गलियां पानी से जलमग्न हो गईं तो वहीं प्रमुख सड़कों का भी यही हाल था। लिहाजा लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरकारी आंकड़ों में 60.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर कृषि जानकार डॉ. गजेंद्र सिंह ने किसानों के लिए बारिश फायदेमंद होने की बात कही है।
विज्ञापन

कई घंटों की झमाझम बारिश से ट्विनसिटी जलमग्न हो गई। 60.8 एमएम बारिश से बहुत से स्थानों पर तो दो-दो फीट पानी जमा हो गया, वहीं ट्विनसिटी के निर्माणाधीन विकास कार्य लोगों के लिए परेशानी बन कर सामने आए। क्योंकि शहर में बहुत से स्थानों पर नाला निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का कार्य चल रहा है वहीं, छावनी के बाजारों में नालों को अंडर ग्राउंड करने व सीवरेज के कार्य के कारण खोदी गई सड़कें आफत बन गई हैं। जबकि बहुत सी गलियां एवं मोहल्ले ऐसे भी थे जहां पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घरों तक में पानी घुस गया था। इसके अलावा जगह-जगह बने अंडरपास पानी जमा होने के कारण पूरी तरह से ब्लॉक हो गए और लोगों को वैकल्पिक रास्तों से होकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ा। ऐसी स्थिति तब रही जब इससे पहले नगर निगम और नगर परिषद की ओर से पानी निकासी की पूरी व्यवस्था करने के दावे किए जा चुके थे।
इन क्षेत्रों की यह रही स्थिति
अंबाला शहर के जगाधरी गेट, छोटा बाजार, जंडली, मेहरां वाला चौक, बलदेव नगर, प्रेमनगर, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-1, मानव चौक, नदी मोहल्ला व अन्य स्थान। इसके अलावा छावनी के हाउंसिंग बोर्ड कॉलोनी, विजय रत्न चौक, बैंक रोड, राय मार्केट पार्किंग, महेशनगर, दयाल बाग, रंगिया मंडी, रामबाग, करधान, सदर बाजार व बीडी फ्लोर मिल के पीछे की दर्जनों कॉलोनियों में जगह-जगह जल भराव की स्थिति रही। जहां पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

फोटो नंबर -32
घर के पीछे हाल ही में नाले का निर्माण हुआ है। जिसे जमीनी तल से ऊंचा करके बनाया गया है, जिस कारण गली का पानी नाले में न जाकर उनके घरों में घुस रहा है। नाले का सही निर्माण न होने के कारण कारण हमारे साथ-साथ क्षेत्र के दर्जन भर घरों में रहने वाले लोग परेशानी झेल रहे हैं। इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
-प्रभु दयाल, क्षेत्रवासी
छावनी में जो विकास कार्य चल रहे हैं उसके लिए अधिकतर रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि कार्य के दौरान ऐसा विकल्प रखना चाहिए जिससे कि लोग आसानी से आ-जा सकें।
विज्ञापन

-कमल, क्षेत्रवासी
पानी निकासी को लेकर हमने पूरे प्रबंध किए हुए हैं, फिर भी कहीं कोई कमी है तो उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।
- जरनैल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें