नन्हेड़ा फाटक के निकट शौचालय जा रही महिला ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और महिला को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर का कहना है कि महिला के शरीर पर चोटें आई है और उसकी हालत में सुधार है। घायल गुमती देवी ने बताया कि उनके घरों में शौचालय नहीं है। यहीं कारण है कि वह खुले में ही शौचालय जाने को मजबूर है। शुक्रवार को वह शौच करने के लिए जा रही थी कि अचानक ट्रेन आ गई और वह उससे टकराकर चोटिल हो गई।
---------