फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध ने लगाया वंदे भारत की गति पर ब्रेक, 1.25 घंटे की देरी से पहुंची अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कड़ाके की सर्दी में धुंध के कहर से जनमानस तो परेशान है ही साथ अब वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगने लगा है। शुक्रवार सुबह पड़ी धुंध ने देश की अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की गति पर भी ब्रेक लगा दिए। छावनी तक जो सफर 2 घंटे में पूरा करना था, उसे पूरा करने में 3 घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया, वहीं कुछ लंबी दूूरी की ट्रेन भी देरी से चलती नजर आईं।
विज्ञापन

उत्तर भारत में कोहरे का असर जनजीवन पर प्रभाव डाल रहा है। इसका असर वाहनों पर नजर आ रहा है। धुंध की वजह से वाहन सड़क पर रेंगते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ ट्रेनों की गति भी कम हो गई है। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने पहले ही ट्रेनों की गति 110 किमी से कम कर 70 किमी कर दी है ताकि ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन हो सके। गति कम होने से लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेन 1 से 2 घंटे की देेरी से अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंच रही हैं।
9 माह बाद चली वंदे भारत से यात्रियों को राहत मिली
कोरोना काल यानी 22 मार्च से बंद ट्रेन नंबर 22439/22440 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली का संचालन शुरू हो गया है। लगभग 9 महीने बाद चली वंदे भारत से यात्रियों को राहत मिली है लेकिन ट्रेन चलने के पहले ही दिन यानि नववर्ष पर 1 जनवरी को ही ट्रेन देरी से छावनी स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह लगभग 6 बजे रवाना होकर सुबह 8 बजे छावनी स्टेशन पहुंचती है, लेकिन वंदे भारत अपनी पहली यात्रा पर सुबह 9.25 बजे अंबाला जंक्शन पहुंची। दूसरी तरफ ट्रेन नंबर 02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस भी लगभग 1.30 घंटे की देरी से अंबाला जंक्शन पहुंची। इसी प्रकार कुछ अन्य ट्रेन भी देरी से चलने की सूचना प्राप्त हुई।
विज्ञापन

67 यात्री हुए सवार
वंदे भारत एक्सप्रेस 274 दिन बाद दोबारा पटरी पर दौड़ती नजर आई। शुक्रवार को नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन 22439 में लगभग 1 हजार 7 यात्री सवार हुए, वहीं अंबाला से सवार होने वाले यात्रियों की संख्या 67 रही। सभी यात्रियों ने बताया कि वह माता के दरबार में माथा टेकने जा रहे हैं उन्हें ट्रेन चलने की काफी खुशी है। वह पहले भी इस ट्रेन से ही श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाते रहे हैं।
धुंध की वजह से कम हो जाती है स्पीड
धुंध के दौरान ट्रेन चालकों को स्पीड कम करने के निर्देश दिए जाते हैं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। शुक्रवार सुबह काफी धुंध थी, इस कारण ट्रेन लगभग 1.25 घंटे की देरी से अंबाला जंक्शन पहुंची थी।
विज्ञापन

-हंसराज, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें