फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिनका जेल रेडियो बनेगा बंदियों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा की जेलों से अब अपना रेडियो स्टेशन बनेगा। जिसका नाम टीजेआर यानी तिनका जेल रेडियो रखा गया है। यह रेडियो स्टेशन हरियाणा की कुल 19 जेलों जिसमें 3 सेंट्रल जबकि 16 जिला जेल हैं। इससे हरियाणा की जेलों के कुल 20,423 बंदियों के लिए मनोरंजन का नया साधन मिल जाएगा। इसमें 900 से अधिक महिला बंदी शामिल हैं। शुरुआत सेंट्रल जेल अंबाला, जिला जेल पानीपत और जिला जेल फरीदाबाद से की जाएगी। रेडियो स्टेशन के लिए दिसंबर में ऑडिशन के बाद इन तीनों जेलों के 21 बंदियों का जेल रेडियो के लिए चयन हुआ था, जिनकी ट्रेनिंग ली गई।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अंबाला लखबीर सिंह बराड़ ने बताया कि जेल परिसर में रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। बाहर के लोग इससे नहीं जुड़ सकेंगे। बैरक के बाहर लगे स्पीकर के जरिए सभी रेडियो को सुन सकेंगे। इसमें रोजाना एक घंटे का कार्यक्रम होगा, जिसमें कानून, सेहत और संगीत से जुड़े कार्यक्रम होंगे। बंदी अपनी कविताएं और कहानियां भी सुनाएंगे। बंदी अपनी फरमाइश या सवाल लिखकर दे सकेंगे जिसका जवाब अगले कार्यक्रम में दिया जाएगा। जेल में रेडियो के जरिए बंदी अपनी प्रतिभा को तराशेंगे। जेल में कलाकारों की लिस्ट तैयार की जा रही है जोकि जेल रेडियो में अपनी भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें