फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरियन स्टार ने 37 कर्मचारियों को टर्मिनेट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। घूसखोरी के स्कैंडल की वजह से सुर्खियों में आई आउटसोर्सिंग एजेंसी ओरियन स्टार ने अब 37 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। शहर के नागरिक अस्पताल में ये कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। हटाने से पहले एजेंसी ने किसी कर्मचारी को नोटिस नहीं दिया। उधर छुट्टी होने के बाद कर्मचारी हरकत में आ गए। पीएमओ के बाद इन कर्मचारियों ने सीएमओ से मुलाकात की। फिर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास पहुंचे। हालांकि अभी तक कहीं से भी इन्हें राहत नहीं मिल पाई है। फिलहाल सिटी विधायक असीम गोयल ने ठेकेदार से बात करने का आश्वासन दिया है। इन कर्मचारियों से पहले एजेंसी तीन सुपरवाइजर्स को भी टर्मिनेट कर चुकी है।
विज्ञापन

वार्ड सर्वेंट से लेकर स्वीपर तक की छुट्टी
ओरियन स्टार एजेंसी की ओर से जिन कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिए गए हैं। इनमें वार्ड सर्वेंट से लेकर स्वीपर, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर व इलेक्ट्रिश्यन हेल्पर भी शामिल हैं। हटाए गए कर्मचारियों में सक्योरिटी गार्ड राम सिंह, सुभाष चंद, रवि, राम, निशा शर्मा व राजबीर शामिल है। वार्ड सर्वेंट्स में रविंद्र कुमार, राहुल, निशांत, पूजा, परमजीत कौर, पूनम रानी, निरमैल सिंह, पवित्र शर्मा, दिनेश कुमार, सुरजीत सिंह व गौरव कुमार हैं। स्वीपर बलबीर कौर, गुरमीत कौर, गुरबचन सिंह, गुरमेल सिंह, पूनम रानी, सुखदेव सिंह, कोमल वनीता ,मोहन, राजकुमार, रिंकू, गुरदीप कौर शामिल है। कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार को भी एजेंसी ने बिना नोटिस बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले एजेंसी की ओर से सुपरवाइजर राहुल, संजीव कुमार व संजू को टर्मिनेट कर चुकी है। सुपरवाइजर संजीव कुमार को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने 30 हजार रूपये की घूस लेते रंगे हाथों काबू किया था। संजीव यमुनानगर के राजेश को ओटी सहायक लगवाने के लिए ये पैसे ले रहा था। तभी ओरियन स्टार एजेंसी सुर्खियों में आई थी।
पहले विधायक के पास जाओ
एजेंसी की ओर से हटाने के आदेश आने के बाद कर्मचारी हरकत में आ गए। पहले तो कर्मचारियों ने पीएमओ व सीएमओ से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। दोनों अधिकारियों द्वारा हाथ खड़े करने के बाद सभी एकजुट कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज के पास पहुंच गए। यहां मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री विज ने कर्मचारियों को पहले सिटी विधायक असीम गोयल के पास जाने की बात कही। वहां से कर्मचारी सीधे विधायक असीम गोयल के आवास पर पहुंचे। विधायक के ग्वालियर जाने की वजह से कर्मचारियों की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि आवास से ही उन्हें जल्द ही ठेकेदार से बात करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

पुराने कर्मचारियों की भी छुट्टी
वार्ड सर्वेंट राहुल नागरिक अस्पताल में पिछले सात सालों से नौकरी कर रहा था। अचानक नौकरी से हटाने के फरमान से उसके सामने आर्थिक संकट आ गया। नौकरी से ही उसका परिवार चल रहा था। अब उसके सामने रोजगार की नई चुनौती खड़ी हो गई। यही स्थिति पवित्र शर्मा की भी है। वह भी पांच साल से यहां नौकरी कर रहा था। छुट्टी होने के बाद वह भी नौकरी बचाने की कसरत कर रहा है। दो सालों से यहां नौकरी करने वाले विक्रम, रवि, राम सिंह व सुभाष भी नौकरी से जाने से बेहद व्यथित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें