फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन से लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नग्गल पुराने थाने के सामने हुए सड़क हादसे में छावनी जोगीवाड़ा वासी 16 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। अपने साथियों के साथ जनसुई हेड पर गणपति विसर्जन करने के बाद वह टाटा एस में साथियों से साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान स्विफ्ट कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। बृहस्पतिवार शाम की घटना में घायल को चौड़मस्तपुर पीएचसी में लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में तैनात डाक्टरों ने उसे प्रथम दृष्टया में ही मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखा गया। मृतक के पिता दयानंद के बयानों पर कार चालक पर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गणपति विसर्जन से लौटते समय अंकित टाटा वाहन के पीछे खड़ा था जबकि दो साथ आगे की सीट पर बैठे थे। पुराने थाने के सामने हुई दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में वह संतुलन खोकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया था। नग्गल थाना प्रभारी एसआई धर्मबीर सैनी व हेड कांस्टेबल संजीव के अनुसार सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें