फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर के मेनहोल होंगे ठीक, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के टूट मेनहोल का सर्वे शुरू कर दिया है। सबसे पहले उन एरिया में मेनहोल को ठीक किया जाएगा, जहां ज्यादा टूटे हैं और पुराने लगे हैं। अमर उजाला में एक मई को प्रमुखता से प्रकाशित समाचार के बाद सोमवार को विभाग हरकत में आया और सर्वे शुरू किया। बता दें कि विभाग के शहर में करीब छह हजार से ज्यादा मेनहोल बने हैं। करीब 100 मीटर की दूरी पर सीवरेज मेनहोल बनाया गया है, मगर इन की हालत काफी खस्ता है। कई तो ऐसे हैं, जो गहरे गड्ढे बन गए हैं। बता दें कि शहर के घासमंडी में सीवरेज मेनहोल में एक व्यक्ति गिर गया था। व्यक्ति पैदल पीछे देखते ही चल रहा था तो उस दौरान वह सड़क के बीचों-बीच खुले सीवरेज मेनहोल में गिरा था। इसके बाद राहगीरों ने उसे बाहर निकाला था।
विज्ञापन


यहां मेनहोल का बुरा हाल

शहर के पुलिस चौकी नंबर-4 के सामने मेनहोल बना हुआ है। इसका लेवल सड़क से नीचे हैं। ढक्कन तो लगा है, मगर लेवल नीचा होने से इसमें ईंट-पत्थर भरे हुए हैं ताकि कोई हादसा न हो। इसी तरह पुरानी सब्जी मंडी के पास, घासमंडी एरिया में भी कई मेनहोल की हालत खराब है। उल्लेखनीय है कि शहर के घास मंडी एरिया में मेनहोल के कारण शनिवार को हादसा हुआ था, जब पैदल जा रहा एक व्यक्ति मेनहोल में गिर गया था। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला था।

घासमंडी क्षेत्र में सीवरेज मेनहोल को ठीक कर दिया गया है। यहां सीमेंट का दोबारा बनाया गया है। शहर में विभाग के करीब छह हजार से ज्यादा मेनहोल है। इन सभी का सर्वे शुरू कर दिया है। जहां भी मेनहोल टूटा या लेवल नीचा होगा तो उसे ठीक किया जाएगा, जिससे कि कोई हादसा न हो। पहले पुराने एरिया में टूटे मेनहोल को ठीक किया जाएगा। - हरमिलाप सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें