अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर के बाहर ट्रेन के इंतजार में बैठे बिहार जाने वाल
अंबाला। छठ पर्व में मात्र दो दिन बचे हैं और ट्रेनों में और रेलवे स्टेशन पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए रेलवे ने चेतावनी जारी की है और मंडल रेल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाएं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देश मिलते ही मंडल रेल प्रबंधकों ने विभागीय अधिकारियों को भी पूरी सतर्कता बरतने के आदेश जारी कर दिए हैं, वहीं आरपीएफ ने भी निर्देशों की पालना के तहत रेलवे स्टेशनों पर कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है।
जनरल टिकट के लिए खोले काउंटर
बिहार जाने वाले जनरल टिकट यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार रोजाना लगभग 60 से 70 हजार लोग बिहार जाने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं और इसलिए उन्हें टिकट लेने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए अनारक्षित टिकट केंद्र पर काउंटर की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले जहां चार से पांच काउंटर रोजाना खुलते थे, अब इनकी संख्या आठ हो गई है।
स्थापित किया हेल्प डेस्क
रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रमिकों सहित अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित टिकट घर के पास ही रेलवे ने हेल्प डेस्क स्थापित किया है। यहां ट्रेनों की सूची लेकर महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो दैनिक ट्रेनों के अलावा रेलवे द्वारा भीड़भाड़ वाले मार्गाें पर चलाई जा रही विशेष ट्रेनों की जानकारी भी यात्रियों को प्रदान कर रही हैं।