फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगे, मांगने पर आत्महत्या कर केस में फंसाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। कनाडा भेजने के नाम पर व्यक्ति से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोती लाल, गुरमीत, प्रिंस व अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बराड़ा की सिंहपुर कॉलोनी निवासी कैप्टन जसबीर सिंह ने बताया कि मोती लाल की मेरे परिवार के साथ पहले से जानकारी थी। वह राजमिस्त्री का काम करता था। एक दिन घर पर हमने अपने बेटे सुखदेव सिंह को विदेश भेजने की बात की। मोती लाल कहने लगा कि उसके पास एक व्यक्ति है जो बाहर भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

उसने 5-6 लोगों को अभी हाल में विदेश भेजा है। कहने लगा कि बेटे को भी विदेश भिजवा दूंगा और पैसे उसके वीजा लगने पर ही लूंगा। उसने आरोपियों से मिलवाया और उन्होंने 18 लाख रुपये कनाडा जाने के लिए मांगे और कहा कि आप मुझे अपना पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज दें। इस तरह से पहले तो आरोपियों ने वीजा लगवाने की बात कही और अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। 25 अप्रैल 2021 को कनाडा जाने के लिए टिकट के बारे में पूछता तो उन्होंने कोरोना के चलते सभी फ्लाइट रद्द होने की बात बोलते हुए लंबे समय तक टालमटोल करते रहे। आखिर में आरोपी से पैसे मांगे तो उसने पुलिस में शिकायत न करने के बारे में कहा। बाद में वह आत्महत्या कर उल्टा फंसाने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें