फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने का काम रूकवाने में बांधा डालने पर परिषद सचिव की शिकायत पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से चल रहे मोबाइल टावर लगाने के काम को रुकवाने गई नगर परिषद की टीम का विरोध करने वालों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में परिषद सचिव राजेश की ओर से टावर मालिक नितिश और कृष्णा के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

शिकायत में सचिव ने बताया कि 11 सितंबर को गृहमंत्री के जनता दरबार में न्यू लक्की नगर वासियों द्वारा एक शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि उनकी कालोनी में अवैध रूप से मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए 15 सितंबर को निरीक्षण कर पाया गया था कि टावर लगने के लिए नीव भरी जा रही है। नगर परिषद द्वारा निर्माण कार्य को रुकवाकर निर्माण सामग्री जब्त कर ली गई थी। बावजूद 22 सितंबर को व्यक्ति द्वारा दोबारा अवैध रूप से मोबाइल टावर अपने प्लाट में लगवाने का काम शुरू कर दिया गया। जब नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए गए तो नितिश तथा नारायण साईं की माता कृष्णा पत्नी स्वर्गीय रतन सिंह मौजूद थे। उन्होंने उपरोक्त प्लाट के गेट का दरवाजा बंद करके ताला लगा लिया। नगर परिषद के कर्मचारियों को अवैध टावर की जांच पड़ताल में भीतर नहीं आने दिया गया न ही निर्माण कार्य बंद किया। सूचना पर महेश नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें