फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी बदमाश की तलाश में बराड़ा पहुंची कुरुक्षेत्र सीआईए टीम से गाली-गलौज व अभद्रता करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला)बराड़ा। इनामी बदमाश की तलाश में बराड़ा पहुंची सीआईए-कुरुक्षेत्र की टीम के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सर्विस स्टेशन संचालक रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व उसके रिश्तेदार ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी है। बराड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की सीआईए-वन के इंचार्ज निरीक्षक जसपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एनडीपीएस एक्ट के केस में धन्तौड़ी निवासी इनामी बदमाश राजेश कुमार की तलाश में थे। मुखबिर से पता चला था कि वह बराड़ा निवासी रोहित सैनी के सर्विस स्टेशन पर आता-जाता है। यदि रोहित से पूछताछ की जाए तो वह राजेश के बारे में जानकारी दे सकता है। बाईपास पर बने इस सर्विस स्टेशन पर पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति पानी का पाइप लेकर चबूतरे को साफ कर रहा था। उसने अपना नाम टिंकू बताया। पूछताछ में उसने बताया कि यह सर्विस स्टेशन उसी का है। उससे बातचीत चल ही रही थी कि वहां पर लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए एक युवक आया। उसने आते ही पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। बोला कि यह सर्विस स्टेशन उसका है। वह धन्तौड़ी के राजेश व जोनी का रिश्तेदार है। उसने अपना नाम रोहित बताया। रोहित ने सभी को गोली मारने की धमकी तक दे दी।
टिंकू ने भी रोहित का साथ देते हुए गाली-गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। दोनों को काफी समझाया लेकिन वह लोग बाज नहीं आए। इस तरह दोनों आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डाली। बराड़ा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें