फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला से शारीरिक संबंध बनाने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। शादीशुदा महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि पहले दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना लिया। पीड़िता के मना करने पर भी आरोपी वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करता रहा और संबंध बनाता रहा। आरोपी पर पीड़िता ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का एक बेटा भी है। वह अपने बेटे को गांव के बस अड्डे पर स्कूल छोड़ने और लेने जाती थी। यहीं एक जूस की दुकान पर गांव का ही आरोपी लड़का बैठता था। उसने कहीं से महिला की इंस्टाग्राम आईडी ले ली और यहां दोस्ती हो गई। आरोपी और महिला फोन पर आपस में बातें करने लगे और आरोपी के कहने पर महिला उसके घर मिलने चली गई। यहां उनके शारीरिक संबंध बने।
इस बीच आरोपी ने महिला का धोखे से वीडियो बना लिया। एक दिन महिला ने जब आरोपी को मिलने से मना किया तो आरोपी रवि ने उसे बताया कि उसके पास शारीरिक संबंध बनाते समय की वीडियो है जोकि वो वायरल कर देगा। मजबूरन महिला को उसके पास जाना पड़ा। इस दौरान रवि ने उसके जबरन शारीरिक संबंध बनाए। डर के कारण महिला ने जब पूरी बात अपने पति और मायके में बताई तो महिला के पति ने आरोपी को फोन किया तो आरोपी ने उल्टा पति को ही जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें