विकास कार्यों का शिलान्यास करवाते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल। स्वयं
अंबाला सिटी। शहर विधानसभा क्षेत्र के तर, मस्तपुर, भड़ी, सुल्लर और धुरकड़ा गांव को करोड़ों की सौगात मिली। इसके तहत विभिन्न गांवों में पूरे हुए विकास कार्यों और नए शुरू होने वाले विकास कार्यों का पूर्व मंत्री असीम गोयल ने उद्घाटन और शिलान्यास किया।
बता दें कि पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने बुधवार को सबसे पहले अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के तर गांव में करीब 23 लाख से रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास, करीब आठ लाख से सड़क और नाली के कार्य उद्घाटन किया और मस्तपुर गांव की करीब 13 लाख 67 हजार रुपये की लागत से खेतों के रास्ते बनाने के कार्य का शिलान्यास कन्या के हाथों से कराया।
इसके बाद भड़ी गांव में करीब 11 लाख 13 हजार रुपये की लागत से खेतों के रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास और करीब 4 लाख 16 हजार की लागत से पंचायत घर में शौचालय, चारदीवारी के निर्माण कार्य, 2 लाख 50 हजार की लागत से एससी चौपाल के निर्माण कार्य का उद्घाटन व 3 लाख रुपये की लागत से फिरनी की सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसी तरह सुल्लर गांव में 6.50 लाख की लागत से बने नाले व करीब 8 लाख रुपये की लागत से बनी बीसी चौपाल का उद्घाटन किया। गांव में ही करीब 14 लाख से बनने वाले रास्ते के निर्माण का शिलान्यास भी किया।
अंत में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल धुरकड़ा गांव पहुंचे। जहां करीब 27.7 लाख की लागत से बनने वाले रास्ते के निर्माण का शिलान्यास किया।