फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर स्मैक बेचने व मारपीट करने के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दीना की मंडी के रहने वाले पितांबर यादव ने एक व्यक्ति पर स्मैक बेचने और इसका विरोध करने के बाद हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में पितांबर यादव ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह घर पर था। दोपहर के समय जब वह घर से बाहर निकला तो उसने देखा कि हिमांशो उर्फ खुजल उसके घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति को स्मैक की पुड़िया दे रहा था। विरोध करने पर हिमांशो गुस्से में आ गया और उसने शुभम ,अतुल , सुरजीत ,नितिन उर्फ दिल्ली वाला निवासी दीना की मंडी व विक्की निवासी बीडी फ्लोर मिल के साथ उस पर डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी आवाज सुनकर उसे बचाने पहुंचे भाई तुषार पर भी हमला कर दिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन युवकों ने उस पर चाकू से हमला किया लेकिन वह बाल बाल बच गया। इस दौरान चाकू से उसकी जैकेट फट गई। इसके बाद भी हमलावर उन्हें पीटते रहे। शिकायतकर्ता के मुताबिक परिजनों ने उन्हें अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पितांबर की शिकायत पर हिंमाशो उर्फ खुजल, शुभम उर्फ आदमी, अतुल गुड्डी उर्फ दीदी, सुरजीत उर्फ डैनी, नितिन उर्फ दिल्ली वाला व विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें