फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के कारण खड़े ट्रक से बाइक टकराई सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा से शाहाबाद जाने वाली रोड पर गांव डकौला के पास सोमवार को धुंध के कारण एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भतीजे ने उसे एमएमयू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहा पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव अलावलपुर निवासी इंद्रजीत सिंह ने साहा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुनानक सांइटिफिक इस्टयूमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी साहा इंडस्ट्रीज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। इसी कंपनी में उसके गांव का रहने वाला 68 वर्ष का राजकुमार भी सिक्योरिटी गार्ड था, जोकि रिश्ते में उसका चाचा लगता है । सोमवार की सुबह छह बजे वह और उसका चाचा राजकुमार अपनी-अपनी बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। साहा चौक से शाहाबाद जाने वाली रोड पर गांव डकौला के पास धुंध होने के कारण उसके चाचा राजकुमार की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में उसका चाचा राजकुमार बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने राहगीरों की मदद से अपने चाचा को एमएमयू अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें