फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी के मामले में छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बोह निवासी कविता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत में पति मनीष कुमार, ससुर रामशरण, सास अनारो देवी, देवर अमित, ननद मोनिका व दादी कृष्णा देवी निवासी वसंत विहार करनाल पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बोह निवासी कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति रात को शराब पीकर देर से घर आता था और मुझे गालियां देता था व मारपीट करता था । कुछ दिन पहले उसके पति ने उससे 4 लाख रुपये घर से लाने के लिए कहा और मना करने पर मारपीट की। 25 नवंबर 2020 को उसके भाई 40 हजार नकद देकर गए लेकिन इसके बाद भी उनका रवैया नहीं बदला। 23 मई को उसने कल्पना चावला अस्पताल करने में बेटी को जन्म दिया। जब उसके पति व अन्य को पता चला कि लड़की हुई है तो उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया और जान से मारने तक की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें