फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों से मारपीट मामले में 10 से अधिक लोगों पर केस

विज्ञापन
Case against more than 10 people in the case of assault on the employees of the Electricity Corporation - फोटो : Ambala
विज्ञापन
(अंबाला) नारायणगढ़। स्क्रीनिंग प्लांट के मालिकों द्वारा हजारों रुपये का बिजली बिल न भरे जाने पर कार्रवाई करने पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में सहायक फोरमैन जसमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं बाकी कर्मचारियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि हमलावरों ने रॉड, लाठी व डंडों से हमला किया। पुलिस ने घायल फोरमैन की शिकायत पर प्लांट के मालिक व उसके पुत्र सहित लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर को वह अपने विभाग के अन्य कर्मचारियों विजय कुमार लाइनमैन, चरण सिंह, सोहन लाल (दोनों सहायक लाइन मैन) के साथ अपने उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार शिव शक्ति वेदांत स्क्रीनिंग प्लांट गांव कोहड़ा भूरा में बिजली का कनेक्शन काटने के लिए गया था। उस स्क्रीनिंग प्लांट पर 87 हजार 929 रुपये बिजली का बिल बकाया था जिसका मुझे सरकारी तौर पर कनेक्शन काटने का लिखित आदेश मिला था। जसमेर के अनुसार वह अपने साथियों के साथ जब स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंचा तो वहां पर कमल सैनी व उसका लड़का व उनके साथ 10-12 अन्य लोगों ने जिनके हाथों में लाठी डंडे व लोहे की रॉड थी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। अन्य साथियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई परंतु बुजुर्ग होने के कारण उससे भागा नहीं गया और सभी लोगों ने उसे लाठी, डंडों व मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। जसमेर के अनुसार उसने प्लांट में पहुंचने पर सरकारी आदेश की कॉपी कमल सैनी को भी दी थी परंतु उसके बाद भी कमल सैनी व उसके बेटे व 10-12 अन्य लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। मारपीट में उसका मोबाइल भी टूट गया।
नारायणगढ़ अस्पताल में उपचाराधीन बिजली विभाग के एएफएम जसमेर सिंह की शिकायत पर स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक कमल सैनी व उसके पुत्र सहित 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कुमार, जांच अधिकारी सहायक निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें