फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के भाई से की बदसलूकी, डीआईजी विजिलेंस पर केस दर्ज 

Mon, 08 Feb 2021 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज की शिकायत पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (सतर्कता) अशोक कुमार के खिलाफ हमला करने, धमकी देने और अश्लील हरकत के आरोपों में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

  
पुलिस ने बताया कि कपिल विज रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्त फोनिक्स क्लब के पूर्व चेयरमैन राकेश अग्रवाल के पोते की जन्मदिन पार्टी में शरीक होने अंबाला छावनी के सरहिंद क्लब गए थे। यहां पर डीआईजी विजिलेंस अशोक कुमार भी आए हुए थे।


सूत्रों के अनुसार, जब कपिल विज लंच करने लगे तो अशोक कुमार ने गालियां देना शुरू कर दिया। कपिल विज के अनुसार, उन्होंने अशोक कुमार को ऐसा करने से काफी मना किया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि अशोक कुमार ने कपिल विज, उनके साथियों और उनके परिवार को शराब के नशे में गालियां दी। कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा लिया गया। हालांकि, बाद में शाम के समय विज ने अंबाला छावनी सदर थाने में डीआईजी के खिलाफ शिकायत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी
प्राथमिकी के अनुसार विज ने आरोप लगाया कि बिना किसी कारण उन्हें गालियां दी गई। लौटते समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि वह अंबाला का सतर्कता डीआईजी है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 

शिकायत के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने डीआईजी अशोक कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323 और 506 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे एसपी हमीद अख्तर पहले कैंट थाने पहुंचे और फिर डीएसपी के साथ सरहिंद क्लब का निरीक्षण किया।

सरहिंद क्लब के लॉन में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
यह पार्टी सरहिंद क्लब के लॉन में चल रही थी। यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। मामले की जांच के लिए पहले एसएचओ विजय कुमार और फिर रात के समय खुद एसपी अंबाला सरहिंद क्लब गए थे। 
 
कपिल विज की शिकायत पर हमने डीआईजी विजिलेंस के खिलाफ आईपीसी 294, 323 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।  - विजय कुमार, एसएचओ कैंट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें