फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी नागरिक अस्पताल की बड़ी एक्सरे मशीन हुई दुरुस्त, कमर व पेट के मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल की 10 दिन के बाद 500 एमए की बड़ी एक्सरे मशीन को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियर पहुंचे। अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के बाद बुधवार व वीरवार को इंजीनियर मशीन को ठीक करने में लगे रहे। इंजीनियर का दावा है कि मशीन दुरुस्त हो गई है और शुक्रवार से अस्पताल में बड़ी मशीन के जरिए एक्सरे हो सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि विगत माह ही अस्पताल में एक्सरे की 500 एमए की मशीन लगी थी। कुछ समय बाद ही अचानक एक्सरे की क्वालिटी खराब हो गई थी। जिस कारण मशीन से एक्सरे ही साफ नहीं निकल रहे थे। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने विकल्प के तौर पर पोर्टेबल यानी छोटी मशीन से एक्सरे शुरू कर दिए थे, लेकिन कमर व पेट के बड़े एक्सरे न होने के कारण मरीजों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट सेंटरों पर भी अत्यधिक पैसे चुकाने पड़ रहे थे। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी करीब 10 दिन पहले ही लिखित में शिकायत देकर संबंधित कंपनी के इंजीनियर को बुलाया गया था बावजूद वो आनाकानी कर रहे थे। ऐसे में मरीजों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही थी। रेडियोग्राफर अतुल का कहना है कि इंजीनियर ने मशीन ठीक कर दी है, लेकिन शुक्रवार को एक्सरे होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें