फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी बस अड्डा बना बेसहारा पशुओं का डेरामकान पर कब्जा और 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में गंदगी में मुंह मारता कुत्ता। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। न्यू कांच घर में महिला ने पति पर कोर्ट केस के बीच नाबालिग बेटे का हिस्सा बेचने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने अन्य के साथ मिलीभगत कर करीब 45 लाख रुपये हड़प लिए व मकान पर कब्जा भी दिलवा दिया। महिला के जाली हस्ताक्षर करवाने और घर में रखा कीमती सामान खुर्द-बुर्द करने के भी आरोप हैं। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने पति विशाल सिंगला सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यू कांच घर निवासी योगिता ने बताया कि वह अपने 12 वर्षीय बेटे भव्य के साथ करीब दो साल से पति से अलग बधौली गांव में रह रही हैं। यह मकान मूल रूप से उनके ससुर के नाम पर था, जिन्होंने मृत्यु से पहले 2 जुलाई 2021 को एक वसीयतनामा के जरिए इसे मेरे पति विशाल व बेटे भव्य के नाम कर दिया था। 15 जून 2022 को ससुर की मौत के बाद नियमानुसार मकान का इंतकाल भी दोनों के नाम दर्ज हो चुका था। पति विशाल सिंगला ने इस मकान को बेचने के लिए अंबाला की कोर्ट में सिविल केस दायर किया हुआ है, ताकि वह नाबालिग बेटे का हिस्सा भी बेच सके। हालांकि, कोर्ट की तरफ से केस की अगली सुनवाई 20 जुलाई को है।

अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में गंदगी में मुंह मारता कुत्ता। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें