फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शादी के छह दिन बाद युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। खेड़की मानकपुर गांव में प्रेम प्रसंग के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से युवक-युवती का मंदिर में विवाह कराया गया था लेकिन दुल्हन शादी के 6 दिन बाद लापता हो गई।
विज्ञापन

पुराना पंचकूला खड़क मंगोली निवासी दुल्हन अपने साथ पहचान के सभी जरूरी कागजात और एक बैग लेकर गई है। हालांकि घर से कोई नकदी या जेवर गायब नहीं हैं। शहजादपुर थाना पुलिस ने पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। नवविवाहिता के फोने के जरिये पता लगाने के लिए साइबर सैल की मदद ली जा रही है।
रात को फोन पर हुई थी बात : खेड़की मानकपुर गांव निवासी साहिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पंचकूला में अपने चाचा के साथ सैलून चलाता है। उसकी मुलाकात पुराना पंचकूला खड़क मंगोली निवासी रेनू से हुई थी। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के परिवारों ने सहमति दी और बीते 11 जुलाई 2026 को शहजादपुर की शिव कॉलोनी स्थित मंदिर में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद 16 जुलाई को वापस पंचकूला अपने काम पर चला गया था।
उसी दिन देर रात को पत्नी से फोन पर सामान्य बातचीत भी हुई थी और घर में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। 17 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे जब माता ने बहू के कमरे का दरवाजा खोला तो कोई नहीं था। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें