फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: दिल्ली एयरपोर्ट से आ रही पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस को कैंटर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

Sat, 10 Feb 2024 11:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

घायल चालक तनवंत सिंह ने बताया कि पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस में वह दिल्ली एयरपोर्ट से सवारियां लेकर चला था और चंडीगढ़ जा रहा था। शुक्रवार रात को करीब 8 बजे जैसे दुखेड़ी के पास पहुंचा तो अचानक बस सामने चल रहा कैंटर टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित दुखेड़ी के पास पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस व कैंटर में भिड़त हो गई। हादसे में दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब जा रही करीब दर्जनभर सवारियां तो बाल-बाल बच गई लेकिन बस चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ।

विज्ञापन


पंजाब के रोपड़ निवासी चालक तनवंत सिंह को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया और सवारियों के ठीक होने पर उन्हें पुलिस की मदद से पंजाब रोडवेज की दूसरी बस में बिठाकर आगे रवाना कर दिया गया। महेश नगर पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल चालक तनवंत सिंह ने बताया कि पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस में वह दिल्ली एयरपोर्ट से सवारियां लेकर चला था और चंडीगढ़ जा रहा था।

शुक्रवार रात को करीब 8 बजे जैसे दुखेड़ी के पास पहुंचा तो अचानक सामने चल रहा कैंटर पहले तो डिवाइडर पर चढ़ गया और देखते ही देखते उतरकर सीधा उनकी बस की ड्राइवर सीट की तरफ से टकरा गया। हादसे में उसके सिर, बाजू आदि चेहरे पर चोटें आई। जबकि सवारियां बाल-बाल गच गई। उधर, हादसे के बाद सवारियां पूरी तरह से सहम गई थी। महेश नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को दुरुस्त करवाया और सवारियां को सुरक्षित भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें