फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बर्फखाना जमीन खाली कराने के मामले कैबिनेट मंत्री ने एसपी को दिए निर्देश, जांच कर दर्ज करें मामला

विज्ञापन
अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। स
विज्ञापन
अंबाला। बर्फखाने की जमीन का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बर्फखाने की जमीन पर पिछले 85 साल से रहने वाले मरसेलिनो नॉरोन्हा एवं उसके परिवार के सदस्यों ने जबरन डरा-धमकाकर घर खाली कराने के आरोप लगाए हैं और इस संबंध में एक लिखित शिकायत हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज को दी है। इस मामले पर कैबिनेट मंत्री ने सख्त एक्शन लेते हुए परिवार की शिकायत पर एसपी अजीत सिंह शोखावत को पूरे मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। परिवार ने मंत्री को बताया कि इस संबंध में उन्होंने कैंट थाने में 13 मई को शिकायत भी दी थी जोकि दर्ज नहीं हुई है। विज वीरवार को अपने आवास पर अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।
विज्ञापन


लंबित हो रही जांच
कैबिनेट मंत्री द्वारा निकाय विभाग को भेजे पत्र के आधार पर बेशक पांच सदस्यीय टीम का गठन हो गया है, लेकिन इसकी बर्फखाने की जमीन से जुड़ी जांच अभी धरातल पर नहीं उतर पाई है। इस मामले में नगर परिषद ने दस्तावेजों के आधार पर एक पत्र भी कमेटी की प्रभारी निगम की सह आयुक्त को लिखा था। लेकिन उनका तबादला होने के बाद मामले की जांच आगे नहीं बढ़ पाई और अभी इस मामले में नए अधिकारी को लेकर भी कोई निर्देश विभाग की तरफ से नहीं जारी किए गए हैं।

पुलिस को लगाई फटकार
परिवार के साथ आए शिवपुरी कालोनी निवासी व्यक्ति ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि गत रात्रि वह नमस्ते चौक के निकट से निकल रहा था, तब कुछ आरोपियों ने मामूली बहस के बाद उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले की शिकायत उसने परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड चौकी पर दी, इसके बाद वह जब नागरिक अस्पताल पहुंचे, तब आरोपियों ने उन पर दोबारा हमला किया। मामले को लेकर मंत्री अनिल विज नाराज हुए और उन्होंने मौके पर मौजूद कैंट थाने एसएचओ को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं अपने शहर में गुंडागर्दी नहीं होने दूंगा। उन्होंने मामले में लिप्त सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




इन शिकायतों पर भी हुई कार्रवाई
कैबिनेट मंत्री विज के समक्ष कांसापुर में बसों के ठहराव की मांग क्षेत्र के लोगों ने की। इसी तरह बोह की गली में पाइप लाइन डालने, हरगोलाल कारखाना के निकट व्यक्ति ने एक फैक्ट्री से उसके घर में आ रहे धुंए को खत्म करने, मंडौर में खराब ट्यूबवेल के स्थान पर नया ट्यूबवेल लगाने व अन्य कई मामले आए। सभी पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें