अंबाला सिटी। कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात के सवा माह बाद कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी को शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।
जग्गी कॉलोनी फेस-2 निवासी ताराचंद ने बताया कि वह 17 फरवरी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बलदेव नगर स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। वहां पीछे से दो युवक आए। उन्होंने पूछा, पैसे निकलवाने हैं। इतने में युवकों ने बातों में उलझा कर कार्ड बदल लिया। जब उसे कार्ड बदलने का एहसास हुआ तो वह तुरंत बैंक की ब्रांच में गया। ताराचंद ने बताया कि जब तक उसने ब्रांच में जाकर कार्ड बंद कराया तब तक खाते से 50 हजार रुपए कट चुके थे। कुछ समय बाद ही बलदेव नगर चौकी में शिकायत सौंपी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कर्मचारी ने 21 फरवरी को बोला कि साइबर क्राइम में इसकी शिकायत करो। अब जाकर मामला दर्ज हुआ है।