फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ का जवान बनकर ठग ने एक व्यक्ति उसकी पत्नी और बेटे को लगाई लाखों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएसएफ का जवान बताकर शातिर ठग ने एक व्यक्ति उसकी पत्नी और उसके बेटे से 5.20 लाख रुपये ठग लिए। उसने फ्लैट किराए पर लेने के नाम पर सेक्टर-9 निवासी अजमेर सिंह को ये चपत लगाई। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अजमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने रेवाड़ी स्थित अपना फ्लैट किराए पर देने के लिए एक वेबसाइट पर विज्ञापन डाला था। इसके बाद व्हाट्सएप पर अनिकेत विजय नामक व्यक्ति ने मैसेज किया। उसने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताया। उसने कहा कि उसकी ड्यूटी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर है, लेकिन वह पत्नी के लिए फ्लैट किराए पर लेने का इच्छुक है। उसने पहले फ्लैट की फोटो मांगी और फिर आधार और पैन कार्ड की फोटो भेज दी। किराया डालने के लिए पूछा तो उसने अपनी पत्नी का खाता नंबर दिया, लेकिन ठग ने कहा कि इस खाते में यूपीआई ट्रांजेक्शन नहीं हो रही। ठग ने कहा कि उसका मर्चेंट अकाउंट है। पहले इसमें से कुछ पैसे कटेंगे, फिर वापस पेमेंट आ जाएगी। ठग ने 5 रुपये डेबिट करके 5-5 रुपये 2 बार में रिसीव करके उसे विश्वास में ले लिया। ट्रांजेक्शन करने के बाद उसके खाते से 14 बार में 3 लाख 99 हजार 920 रुपये कट गए। इसी बीच बैंक ने उसका खाता बंद कर दिया। इसके बाद ठग ने फिर उसे अपनी बातों में फंसाया और उसके बेटे के पेटीएम से 6 ट्रांजेक्शन में 79 हजार 990 रुपये काट लिए। इसके बाद कहा कि अगर रुपये वापस लेने हैं तो 39 हजार 995 रुपये की ट्रांजेक्शन करनी होगी। उसने अपनी पत्नी के खाते से भी 39 हजार 995 रुपये की पेमेंट कर दी। पैसे वापस न आने पर धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें